//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 18 फरवरी - सेक्टर 24 के सामने मुजेसर में कालका स्टील और मेटल सॉफ्ट फैक्ट्री में 16 फरवरी को हुए भीषण अग्निकांड में बुरी तरह घायल हुए और जल गए लोगों को उचित मुआवजा और निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर आज जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल फरीदाबाद का शिष्टमंडल उपायुक्त फरीदाबाद के कार्यालय में मिला और तहसीलदार श्री सुमेर सिंह को इस बाबत ज्ञापन सौपां। प्रतिनिधि मंडल में कन्वीनर वीरेंद्र सिंह डंगवाल, इंटक के जिला प्रधान हुकमचंद बेनीवाल, हिंद मजदूर सभा के राज्य कमेटी के नेता आर डी यादव, सीटू के जिला उपाध्यक्ष शिव प्रसाद, सीटू के जिला सहसचिव रविंद्र गुलिया, जिला कमेटी सदस्य मनोज कुमार एवं इंटक के नेता संजय कुमार शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौं
पते हुए तहसीलदार महोदय को इस दुर्घटना की जांच के लिए बनाई गई कमेटी में जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल के एक सदस्य को भी शामिल करने की मांग की। इससे पहले प्रतिनिधिमंडल ने बादशाह खान अस्पताल में पीड़ित लोगों से मुलाकात की। वहां दाखिल लोगों ने बताया कि उनका इलाज मुफ्त में नहीं किया जा रहा है। इसके बदले उनसे प्रतिदिन ₹500 लिए जाते हैं। प्रतिनिधिमंडल ने इस मुद्दे पर तुरंत सिविल सर्जन से भेंट वार्ता की उन्हें इस बाबत ज्ञापन भी दिया और इस बात पर चिंता व्यक्त की कि एक तरफ सरकार जले हुए लोगों का मुफ्त में इलाज करने का दावा करती है। दूसरी तरफ उनसे पैसे लिए जा रहे हैं। इस भीषण अग्नि काण्ड में जले हुए लोगों में अधिकांश लोग पैदल चल रहे थे। जो आग की चपेट में आ गए । शिष्टमंडल ने बादशाह खान अस्पताल में बर्न वार्ड और कैंसर वार्ड जब से बने हुए हैं। तब से उन पर ताले लगे हुए हैं ।इस मुद्दे को भी उठाया। उनको तब से खोला नहीं गया है। जब कभी दुर्घटना होती है। तब पीड़ितों को इलाज करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रतिनिधि मंडल ने इस दुर्घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की और बताया कि इस कांड में अधिक जल गए लोगों को सफदरजंग, और एस्कॉर्ट फॉर्टिस अस्पताल में रेफर किया गया है। यदि बादशाह खान अस्पताल में बेहतर सुविधाएं होती तो उन्हें दूसरे हॉस्पिटल में रेफर नहीं किया जाता। इस रेफरल प्रणाली पर रोक लगाने के लिए पिछले दिनों अस्पताल के सामने लंबा आंदोलन भी चला है। इसके बावजूद भी बादशाह खान अस्पताल को सभी सुविधाओं से युक्त नहीं किया गया।

No comments :