HEADLINES


More

ट्यूशन जा रहे 2 छात्रों को रोककर जमकर पीटा

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 18 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 बल्लभगढ़ में कुछ युवकों ने ट्यूशन जा रहे 2 छात्रों को रोककर जमकर पीटा। दोनों छात्रों को घेरकर पहले उनसे कहासुनी करने लगे, फिर थप्पड़ और मुक्के मारने लगे।

सभी युवक मारपीट करने के साथ गालियां देते दिखाई दिए। इसके बाद


एक युवक पीड़ित छात्र से ये कहता सुनाई देता है- ‘तूने उस लड़की से कैसे बात की, तेरी हिम्मत कैसे हुई… हम तुझे छोड़ेंगे नहीं।’ वहीं, ग्रुप का एक अन्य युवक इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाता रहा।

जब तक दोनों छात्र कुछ समझ पाते आरोपी नाबालिग स्टूडेंट्स उन्हें पीटकर फरार हो गए। अब आरोपियों ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर बदमाशी भरे गाने के साथ पोस्ट भी किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

मामले में पीड़ित परिवार ने आदर्श नगर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द एक्शन लिया जाएगा।

मामले में एसपी सिटी जितेश मल्होत्रा ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। मारपीट करने वाले और पीड़ित एक ही परिवार के रहने वाले है।

उधर, पीड़ितों के परिजनों ने इसे गंभीर और शर्मनाक हरकत बताते हुए आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। परिवार का कहना है कि इस तरह की घटनाएं बच्चों के मनोबल पर गहरा असर डालती हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

No comments :

Leave a Reply