HEADLINES


More

गौकशी के मामले में आरोपित गिरफ्तार, 115 किलोग्राम मांस व उपकरण हुए थे बरामद

Posted by : pramod goyal on : Friday, 20 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 जनवरी को थाना धौज की टीम को गांव धौज, फरीदाबाद में जाविद उर्फ जावेद नामक व्यक्ति के घर में गाय को काटकर मांस रखा होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर 115 किलोग्राम संदिग्ध गौमांस तथा गौकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किये थे। आरोपी मौका से फरार हो गया था, जिसके विरुद्ध थाना धौज में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया गया।


19 फरवरी को थाना धौज की टीम ने आरोपी जाविद उर्फ जावेद वासी धौज को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ में सामने आया कि 26 जनवरी को उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर गोवंश का वधकर मांस को बेचने के लिए अपने घर में रखा हुआ था। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। 


No comments :

Leave a Reply