HEADLINES


More

सूरजकुंड हादसा - इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद के परिवार को मिलेगी 1 करोड़ की मदद

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 8 February 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद  : फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में बीते दिन झूला गिर गया। इस हादसे में पलवल जिले के चांदहट थाने के इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों का निजी और बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

जांच में सामने आया है कि झूले पर 18 लोग बैठे हुए थे। घटना का वीडियो भी सामने आया है, इसमें झूला ऊपर से नीचे आते हुए गिरता हुआ दिख रहा है। इसके बाद मेले में लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं मृतक इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद के शव का पोस्टमॉर्टम बीके अस्पता


ल में कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उन्हें शहीद का दर्जा मिलेगा। डीजीपी अजय सिंघल ने इसकी घोषणा की। बताया कि उनके परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सूरजकुंड मेले में ड्यूटी के दौरान निरीक्षक जगदीश ने असाधारण साहस, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि अत्यंत चुनौतीपूर्ण और जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने कर्तव्यों से पीछे हटने के बजाय लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनकी तत्परता और बहादुरी के कारण कई लोगों की जान बचाई जा सकी, जो पुलिस सेवा की सर्वोच्च परंपराओं का जीवंत उदाहरण है।

डीजीपी ने कहा कि निरीक्षक जगदीश का योगदान और समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा तथा उनका निधन पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि विभाग परिवार के साथ इस कठिन समय में पूरी मजबूती से खड़ा है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही, उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहने दी जाए।

No comments :

Leave a Reply