//# Adsense Code Here #//
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार को कुरुक्षेत्र में चल रहे 41वें राज्य स्तरीय पशुधन मेले में ऊंट की सवारी की। सीएम यहां समापन कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उनके साथ कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और सांसद नवीन जिंदल भी मौजूद रहे। मेले में मुख्यमंत्री ने गाय को भी गुड़ खिलाया।
सीएम ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए पशुपालकों के साथ बातचीत भी की। मुख्यमंत्री के सामने ऊंट, गाय, भैंस, घोड़े और बकरियों ने रैंपवॉक करके दिखाया। मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए पशुपालकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने इस मेले को ग्रामीण संस्कृति, पशुधन परंपरा और आत्मनिर्भर भारत का जीवंत प्रमाण बताया।

No comments :