//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में 17 साल की महिला नेशनल शूटर के यौन शोषण के मामले में आरोपी नेशनल कोच अंकुश भारद्वाज की मुश्किलें बढ़ती सकती है। कोर्ट ने उसकी एंटीसिपेट्री बेल (अग्रिम जमानत) याचिका को खारिज कर दिया है। कोच ने अपने वकील के माध्यम से एडिशनल सेशन कोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाई थी।
6 जनवरी को NIT महिला थाने में नोएडा की रहने वाली एक 17 साल की नेशनल शूटर कोच के खिलाफ यौन शोषण करने को लेकर शिकायत दी थी। जिस पर पुलिस ने कोच के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लेकिन 18 दिन बाद भी पुलिस आरोपी कोच को नही पकड़ पाई है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि दो पुलिस आरोपी कोच के ठिकानों पर दबिश दे रही है। उसके दोनों फोन बंद आ रहे है। पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीमें भी उसकी तलाश कर रही है। पुलिस पंजाब, चंडीगढ़, मोहाली, सहित कई दूसरी जगह पर छापेमारी कर चुकी है।
पुलिस ने फाइव स्टार होटल के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। इसमें शूटर के होटल में जाने के फुटेज मिले हैं। आरोपी कोच और लड़की के मोबाइल की लोकेशन भी मैच हुई हैं। दोनों की लोकेशन होटल में एक ही जगह की है। होटल के स्टाफ से भी इस केस को लेकर पूछताछ की जा चुकी है।

No comments :