HEADLINES


More

रुपए लेन-देन के विवाद में युवक की सुसाइड की कोशिश

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 24 January 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 बल्लभगढ़ क्षेत्र के आदर्श नगर में रहने वाले 22 वर्षीय युवक विशाल ने पैसों के लेनदेन को लेकर चल रहे मानसिक तनाव के चलते कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि समय रहते परिजनों की सतर्कता से उसकी जान बचा ली गई। इलाज के बाद युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आदर्श नगर स्थित बालाजी कॉलेज वाली गली में रहने वाले विशाल ने वीरवार की रात को कीटनाशक खाकर सुसाइड करने की कोशिश की। युवक ने दवाई तो खा ली लेकिन बहुत अधिक कड़वी होने के कारण उसको उल्टी हो गई। जिसके बाद तबीयत के लगातार खराब होने पर उसने अपने भाई को कॉल करके सूचना दी। जिसके बाद परिजन उसको लेकर अस्पताल लेकर गए।

विशाल ने पुलिस को बताया कि उसने मकान से जुड़े एक लेनदेन के दौरान कुछ लोगों को कुल करीब 2 लाख 10 हजार रुपए दिए थे। आरोप है कि उसने नीरज और नीरू टिक्की सहित अन्य लोगों को यह रकम दी थी, जिसमें से एक व्यक्ति को 1 लाख 80 हजार रुपए और दूसरे को 30 हजार रुपए दिए गए थे। विशाल का आरोप है कि जब भी वह अपने पैसे वापस मांगने जाता है तो उसे गाली-गलौज कर धमकाया जाता है और वहां से भगा दिया जाता है।

युवक का यह भी कहना है कि उसने इस संबंध में कई बार पुलिस को शिकायत दी, लेकिन अब तक न तो उसके पैसे वापस मिले और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई। शाम को भी वह आरोपियों के पास पैसे मांगने गया था, लेकिन वहां से उसे निराशा ही हाथ लगी। इसी बात से आहत होकर उसने देर रात यह कदम उठा लिया।


आदर्श नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल से सूचना मिली थी कि आदर्श नगर कॉलोनी का एक युवक आत्महत्या का प्रयास कर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी थी और उसकी हालत सामान्य थी। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक द्वारा यह कदम उठाने के कारणों की जांच की जा रही है। युवक और उसके परिजनों को थाने बुलाकर बयान दर्ज किए जाएंगे। पैसों के लेनदेन और धमकी से जुड़े आरोपों की भी जांच की जाएगी ।

No comments :

Leave a Reply