//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी का टीबी की बीमारी का इलाज इतना महंगा पड़ा कि मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार करने के लिए भी व्यक्ति के पास रुपए नहीं बचे। उसने पड़ोसियों और रिश्तेदारों से चंदा इकट्ठा कर पत्नी का अंतिम संस्कार किया।
इतना ही नहीं, व्यक्ति को सरकारी अस्पताल से घर पत्नी का
शव लाने के लिए एम्बुलेंस की सुविधा भी नहीं मिली थी। अनपढ़ और जानकारी का अभाव होने के चलते उसे सरकारी अस्पताल के स्टाफ ने गुमराह किया, और प्राइवेट एम्बुलेंस में शव ले जाने को कहा।
हालांकि, व्यक्ति के पास पैसे ही नहीं थे, इसलिए वह अस्पताल से सब्जी के ठेले पर शव लेकर घर गया। अब इस घटना पर अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि अगर ऐसा हुआ है तो यह बहुत शर्मनाक है। इसकी पूरी जांच की जाएगी और इसके लिए जिम्मेदार स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

No comments :