HEADLINES


More

विकसित भारत-जी-राम-जी” से ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी मजबूत :कृष्णपाल गुर्जर

Posted by : pramod goyal on : Friday, 30 January 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद, 30 जनवरी। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने सांसद जन संवाद कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने में ‘विकसित भारत–जी-राम-जी’ कानून निर्णायक भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक गांव सशक्त नहीं होंगेतब तक देश का विकास संभव नहीं है। यह कानून गांवों को आत्मनिर्भर बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। यह कानून भारत के ग्रामीण अंचलों के समग्र और संतुलित विकास की दिशा में एक ठोस कदम है।

 

श्री गुर्जर ने कहा कि मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गांवगरीबकिसानश्रमिक और महिला का समग्र कल्याण है। यह कानून ग्राम पंचायतों को पारदर्शीभ्रष्टाचार-मुक्त और आत्मनिर्भर बनाकर ग्रामीण भारत में विकास की नई क्रान्ति लाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से मोदी सरकार लगातार ग्राम और किसान हितैषी नीतियों के माध्यम से देश की विकासशील तस्वीर बदल रही है।

 

फरीदाबाद सरपंच एसोशियशन द्वारा “सांसद जन संवाद कार्यक्रम” के तहत चांदपुर गाँव में किसान श्रमिक चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें 40 से ज्यादा गांवों के सरपंचश्रमिक एवं किसान संगठनों के प्रतिनिधि और सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित रहे । भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपालजिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्गशोभित अरोड़ाजिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह अरुआजिला सचिव मनीष छोकर, सरपंच एसोसिएशन प्रधान सूरजपाल भूरासरपंच अवतार सिंहरविन्द्र बांकुरा राजकुमार भाटीसुभाष चन्दधर्मपाल सिंहरतनपालदेवेन्द्र करदम, अजय डागर, वीरेंद्र कुमार, हारून खानसुरेन्द्र कुमारबी.डी.सी.चेयरमैन रॉबर्टमनोज कुमार सरपंच, रमेश स


रपंच, अजब सिंह सरपंच आदि मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।

 

श्री गुर्जर ने आगे कहा कि इस कानून के तहत ग्राम पंचायतों को अधिक अधिकार और स्वायत्तता मिलेगीग्रामीण मजदूरों को साल में 125 दिन का रोजगार, 7 दिन के भीतर सीधे बैंक खाते में भुगतान तथा देरी पर ब्याज सहित राशि दी जाएगी। इसके लिए नया ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड जारी होगा। खेती को प्रभावित न करने के लिए धान की कटाई के दौरान 60 दिन तक कार्य स्थगित रहेगा। योजना में महिलाओं को विशेष प्राथमिकताप्रशासनिक व्यय को 9 प्रतिशत तक बढ़ाने तथा ग्रामीण विकास के लिए अधिक बजट का प्रावधान किया गया है। योजना से गांवों में रोजगार मिलेगापलायन रुकेगा और जल संरक्षणपर्यावरण संरक्षण व वृक्षारोपण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण गरीबी 2011-12 में 25.7 प्रतिशत से घटकर 2023-24 में 4.86 प्रतिशत रह गई है। मनरेगा के तहत अब तक हुए कुल 11.74 लाख करोड़ रुपये के भुगतान में से 8.54 लाख करोड़ रुपये पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा दिए गए हैं।

 

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में मनरेगा भ्रष्टाचार का केंद्र बन गई थी। नकली खाते खोले गएमरे हुए लोगों के नाम पर वर्षों तक भुगतान होता रहा। उन्होंने हिसार का उदाहरण देते हुए बताया कि एक व्यक्ति की मृत्यु के कई वर्षों बाद तक उसके खाते में पैसा जाता रहाजबकि परिवार को इसकी जानकारी तक नहीं थी। गरीबों को उनका हक़ नहीं मिल रहा था। उन्होंने कहा कि अब डिजिटल मॉनिटरिंगरियल-टाइम डेटाजीपीएस ट्रैकिंग और एआई आधारित फ्रॉड डिटेक्शन के माध्यम से पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की गई है।

No comments :

Leave a Reply