HEADLINES


More

विकास कार्यों पर निगरानी रखने के लिए निगम ने बनाई विशेष कमिटी, हर सप्ताह लिए जाएंगे सैंपल

Posted by : pramod goyal on : Friday, 30 January 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम अब सख्त रुख अपनाने जा रहा है। विकास कार्यों पर निगरानी रखने के उद्देश्य से नगर निगम ने एक विशेष कमिटी का गठन किया है, जो मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की जांच करेगी।

इस निगरानी समिति की कमान एसई ओमबीर सिंह को सौंपी गई है। समिति द्वारा विकास कार्यों में इस्तेमाल हो रही निर्माण सामग्री के सैंपल लिए जाएंगे और उनकी गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित एजेंसियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम क्षेत्र में इस समय अरबों रुपये की लागत से विकास कार्य प्रगति पर हैं। कई इलाकों में सीवर लाइन और जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। सड़कों का निर्माण, नालों की खुदाई व निर्माण, कॉलोनियों की गलियों में खड़ंजा और नालियों का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा राजा नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य की भी जल्द शुरुआत होने जा रही है।

हालांकि इन कार्यों को लेकर लगातार यह शिकायतें सामने आती रही हैं कि कई स्थानों पर मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा। शिकायतों के बावजूद ठेकेदारों पर ठोस कार्रवाई न होने से निर्माण एजेंसियों के हौसले बुलंद रहते हैं।


No comments :

Leave a Reply