HEADLINES


More

पुलिस ने महिला को रस्सी से उल्टा लटकाकर पीटा, BJP नेता के घर चोरी का थाआरोप

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 14 January 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में एक महिला ने क्राइम ब्रांच पुलिस पर मारपीट और टॉर्चर करने के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि पुलिस ने उसे रस्सी से उल्टा लटकाकर पीटा। उसका सिर पकड़ कर पानी की बालटी में डुबोया। उसकी नाक और मुंह में भी पानी भर गया।

पूछताछ के समय केवल एक महिला पुलिसकर्मी थी, बाकी के सभी जेंट्स थे। एक पुलिसकर्मी गंदी-गंदी गालियां देने लगा। बार-बार अपने साथियों से आधे घंटे तक पानी में डुबोने की बात भी कहता रहा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला को भाजपा नेता के घर में चोरी के आरोप में पूछताछ के लिए थाने लेकर आई थी। महिला की शिकायत पर जांच की जाएगी।

  • सेक्टर 89 में ग्रेटर फरीदाबाद की ऑनर्स होम सोसाइटी में रहने वाले भाजपा नेता हिमांशु शेट्टी ने बताया कि, 12 जनवरी को वह अपने परिवार के साथ वृंदावन गए गया था। शाम को करीब 6 बजे वो वापस लौटे तो देखा कि घर में चोरी हुई है। अलमारी से सोने की 3 अंगूठी, 2 कान की बाली, सोने की चेन और 12 हजार रुपए गायब थे।
  •  हिमांशु शेट्टी ने बताया कि वो उनके वृंदावन जाने के बारे में केवल उनकी मेड को पता था। घर की पार्किंग मे लगे सीसीटीवी को चेक किया गया तो उसमें एक महिला अंदर आते हुए दिखाई दी। जिसके बाद उन्होंने पूरी मामले की सूचना पुलिस को दी। मेड ने उस महिला को उनके बाहर जाने की जानकारी दी।

  • शिकायत के बाद सेक्टर-85 क्राइम ब्रांच पुलिस मेड को पूछताछ के लिए थाने ले गई। जिसके बाद मेड ने पुलिस पर मारपीट और टॉर्चर करने के आरोप लगाए। मेड सरोज मूल रूप से बिहार की रहने वाली है और 5 महीने पहले ही उसने व्यापारी के घर पर काम करना शुरू किया था। उसके पति भी सोसाइटी के पास में ही चौकीदारी का काम करते हैं।

No comments :

Leave a Reply