//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में 5 स्टूडेंट को माघ मेला घूमने का ऐसा शौक चढ़ा कि सभी ट्यूशन छोड़कर प्रयागराज चल दिए। इस दौरान फरीदाबाद पुलिस की 3 टीमें उन्हें 36 घंटे तक तलाश करती रही। पुलिस के साथ बच्चों के पेरेंट्स हाथ में फोटो दिल्ली से मथुरा, वृदांवन तक उन्हें खोजते रहे।
हांलाकि बच्चे खुद ही गुरुवार शाम को अपने घर भी लौट गए। पुलिस का कहना है कि बच्चे प्रयागराज जाने के बजाय कानपुर तक ही गए थे, इसके बाद ट्रेन से वापस फरीदाबाद आ गए।
पांचों बच्चे 21 जनवरी की शाम घर से ट्यूशन के लिए निकले थे। रात तक जब वे घर नहीं पहुंचे तो पेरेंट्स ने पुलिस में शिकायत कर दी। इसके बाद से ही फरीदाबाद पुलिस उन्हें खोजने में जुट गई।

No comments :