गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड स्थित पॉश सोसाइटी पाम स्प्रिंग में रहने वाले एक कारोबारी को हनी-ट्रैप में फंसाकर करीब चार साल में साढ़े छह करोड़ रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित कारोबारी की कथित तौर पर फेसबुक के जरिए अमीरात एयरलाइन की एयरहोस्टेस किम उर्फ प्रियंका संगमा नाम की युवती से दोस्ती हुई थी।
आरोप है कि इस हनी-ट्रैप के पीछे एक पूरा सिंडिकेट काम कर रहा था, जिसमें एसडीएम (पिता), पायलट (भाई) और वकील (मां) ने इमोशनल, मेंटली, सोशल तरीके से दबाव बनाकर अलग-अलग समय में यह रकम ट्रांसफर कराई। इसमें एक मेघायल के सीएम की सिक्योरिटी में तैनात बताने वाले एक फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर का भी नाम सामने आया है।
मामले में एक ऐसे व्यक्ति का नाम भी सामने आया है, जिसने खुद को मेघालय के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर बताया, जबकि वह फर्जी निकला। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर सेक्टर-53 थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2), 316(2), 351(2), 356(2) और 61 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments :