HEADLINES


More

टेलीग्राम पर टास्क पुरा करने के नाम पर 3,22,000 रुपये की ठगी, खाताधारक गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 24 January 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि NIT  वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके टेलीग्राम पर एक अंजान नंबर से मेसेज आया, जिसमें टेलीग्राम टास्क पुरा कर पैसे कमाने बारे बताया गया था। जिस पर उसने प्रीपेड टेलीग्राम टास्क में अलग-अलग ट्रांजेक्सन के जरिये कुल 3,22,000 रुपये निवेश किये, जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस संबंध में सा


इबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। 


उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना NIT की टीम ने निर्मल तेजी(30) वासी बिकानेर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी निर्मल तेजी मामले में खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे ठगो को दिया था। आरोपी एक प्राइवेट बैंक में सफाई का काम करता है। खाता में ठगी के 81,000 रुपये आये थे।

No comments :

Leave a Reply