HEADLINES


More

स्व. कर्पूरी ठाकुर ने सदैव ही गरीबों, किसान, मजदूरों, दबे कुचले वर्ग के लोगों की हितों की लड़ाई लड़ी: विधायक सतीश फागना

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 24 January 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 24 जनवरी। युवा सैन समाज फरीदाबाद द्वारा आज भारत रत्न एवं जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर कीजयंती समारोह का आयोजन एनआईटी स्थित सोनिया चौक संजय इन्कलेव


किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एनआईटी क्षेत्र के विधायक सतीश फागना ने शिरकत की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप ममें वार्ड नम्बर-10 के पार्षद भगवान सिंह व वार्ड नम्बर आठ की पार्षद श्रीमती राकेश महेश लोहिया के प्रतिनिधि महेश लोहिया, कुलदीप सैन प्रदेशाध्यक्ष हरियाणा सैन समाज कोर कमेटी, एडवोकेट रविन्द्र सिद्ध प्रधान युवा सैन समाज फरीदाबाद मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता विनोद सैन ने की और आए हुए सभी अतिथियों का मनोज बालियान ने पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक सतीश फागना ने स्व. कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि भारत देश में सभी महापुरुषों की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। इसी कड़ी में आज भारत रत्न एवं दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे स्व. कर्पूरी ठाकुर को याद करना सभी के लिए बड़े गर्व की बात हैं। स्व. कर्पूरी ठाकुर सही मायने में सच्चे जननायक रहे, जिन्होंने सदैव ही गरीबों, किसान, मजदूरों, दबे कुचले वर्ग के लोगों के हितों की लड़ाई लड़ी।
विधायक श्री फागना ने कहा कि मैंने स्वयं बिहार चुनाव में जननायक कर्पूरी ठाकुर का घर देखा था कि उन्होंने कितना सादा जीवन व्यतीत किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव की शुरुआत कर्पूरी ठाकुर के ग्राम कर्पूरी में जाकर की, बिहार के लोग कर्पूरी ठाकुर को अपना मसीहा मानकर पूजते है। पिछली सरकारों ने उन्हें केवल अपने चहेतों को भारत रत्न से नवाजा लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार ने सच्चे जन मसीहों को भारत रत्न दिया। स्व. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न के सम्मान से नवाजा जोकि प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व का विषय है। इस मौके पर राजीव बालियान, सोनू सैन सहित अन्य सैन समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आए हुए अतिथियों व उपस्थित लोगों ने प्रसादी रूपी भण्डारे का आनन्द लिया। 

No comments :

Leave a Reply