HEADLINES


More

सीएम फ्लाइंग-फूड विभाग ने बल्लभगढ़ के 2 राशन डिपो पर की रेड, दोनों सील

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 8 January 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में राशन वितरण व्यवस्था में गड़बड़ियों को लेकर फूड एंड सप्लाई विभाग और सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने बुधवार को छापेमारी की। टीम ने आदर्श नगर और हरी विहार स्थित दो सरकारी राशन डिपो पर अनियमितताएं पकड़ीं। जिसके बाद दोनों डिपो को सील कर दिया गया। साथ ही डिपो संचालकों के खिलाफ FIR दर्ज कर कर ली गई है।

फूड एंड सप्लाई विभाग बल्लभगढ़ के इंस्पेक्टर अखिल जैन ने बताया कि विभाग को शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ डिपो संचालक मशीन में राशन वितरण दिखा रहे हैं। लेकिन वास्तविक रूप से पात्र लाभार्थियों को राशन नहीं दिया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर सीएम फ्लाइंग के साथ मिलकर दोनों डिपो पर औचक निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान सामने आया कि दोनों डिपो संचालकों ने मशीन में करीब 50 प्रतिशत तक राशन वितरण दर्ज कर दिया था। जब डिपो में रखे राशन का भौतिक सत्यापन किया गया तो मशीन में दर्शाए गए आंकड़ों की तुलना में राशन की मात्रा कहीं अधिक पाई गई। इससे साफ हो गया कि लोगों की पर्चियां तो काट दी गई थीं, लेकिन उन्हें राशन नहीं दिया गया था।

इंस्पेक्टर अखिल जैन ने जानकारी दी कि आदर्श नगर स्थित उदयजीत के डिपो से जांच के दौरान 3 हजार 600 किलो गेहूं, 246 लीटर सरसों का तेल और 133 किलो चीनी अतिरिक्त पाई गई। जो पात्र लाभार्थियों को वितरित नहीं की गई थी।


No comments :

Leave a Reply