HEADLINES


More

सड़क निर्माण से संबंधित विभागों के करीब 24 अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 1 January 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 चंडीगढ़: हरियाणा में सड़कों को गड्‌ढामुक्त करने के लिए सरकार गंभीर है। प्रदेश में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए अक्तूबर में संचालित किए गए म्हारी सड़क एप की मुख्यमंत्री ने बुधवार को समीक्षा की। के मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण से संबंधित विभागों के करीब 24 अधिकारियों की लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

अब संबंधित विभाग इसी सप्ता


ह के अंदर संबंधित शिकायतों से जुड़े जिला और उप मंडल स्तर के अधिकारियों मुखता को कारण बताओ नोटिस भेजे जाएंगे। सरकार ने धुंध के मौसम में परेशानी न हो इसके लिए 3000 किमी सड़कों पर सफेद प‌ट्टी लगाई गई हैं और 46531 किमी लंबी सड़कों की मरम्मत की धनराशि जारी की गई है।
 

मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि अब तक म्हारी सड़क एप के माध्यम से 24482 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से 10501 शिकायतों का निस्तारण हो गया है। अभी 12930 शिकायतों पर कार्य प्रगति पर है और शेष का निवारण किया जा रहा है। एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निवारण होने पर 1770 लोगों ने संतुष्टि जता दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 1 लाख 18  हजार किलोमीटर लंबी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया गया है।

No comments :

Leave a Reply