//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 27 जनवरी - केंद्र और राज्य सरकारों की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ फरीदाबाद के विभिन्न कारखानों के श्रमिक आगामी 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेंगे। यह जानकारी जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल फरीदाबाद के कन्वीनर वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने दी। उन्होंने बताया कि हड़ताल की तैयारी के सिलसिले मे जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल फरीदाबाद के घटकों ने आज मंगलवार को विभिन्न कारखानों के श्रमिक नेताओं के साथ मीटिंग की। शिष्ट मंडल में एट
क की तरफ से आर एन सिंह, इंटक के हुक्म चंद बैनिवाल, सर्व कर्मचारी संघ के मुकेश बैनिवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। आज वर्लपूल, टीकम शाह, मैराथन इंडिया, थॉमसन प्रेस में गए। उन्होंने कहा कि मजदूर विरोधी लेबर कोड्स को रद्द करने, न्यूनतम वेतनमान प्रति माह तीस हजार रुपए दिए जाने, ठेका प्रथा और निजीकरण पर रोक लगाने 31 दिसंबर के हाई कोर्ट के निर्णय को लागू करते हुए अस्थाई और कच्चे कर्मियों सहित स्कीम वर्करों को नियमित करने, खाली पदों पर नियमित भर्ती करने निर्माण मजदूरों का पोर्टल शुरू करके उन्हें सभी सुविधाएं प्रदान करने, मनरेगा को बहाल करके इसके स्थान पर बनाए गये वीबी -जी राम जी के नये कानून को रद्द करने, सभी श्रमिकों की न्यूनतम पेंशन दस हजार रुपए प्रतिमाह करने, बिजली बिल 2025 को रद्द करने, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने, सभी संगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए सामाजिक सुरक्षा के कानून बनाने, बीमा क्षेत्र में 100% एफडीआई के निर्णय को वापस लेने, सभी फसलों पर एमएसपी एवं खरीद की गारंटी देने किसानों- मजदूरों के कर्ज माफ करने, परमाणु ऊर्जा संयंत्रों बारे शांति अधिनियम और बीज बिल 2025 को रद्द करने की मांगें मुख्य हैं। सरकारें चार लेबर कोड्स को लागू करके पुराने श्रम कानूनों में प्रदत्त सभी सुविधाओं को छीन लेना चाहती है।इन श्रम संहिताओं के लागू होने से श्रमिकों का शोषण बढ़ेगा। मालिकों को श्रमिकों के खिलाफ कार्रवाई करने के अधिकारों में छूट मिल जाएगी। जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल का यह अभियान 28 जनवरी और 30 जनवरी को भी लगातार जारी रहेगा। इसके बाद 1 फरवरी को सभी घटकों के श्रमिकों की एक कन्वेंशन ओपन एयर थियेटर सेक्टर 12 में होगी। जिसमें हड़ताल को सफल बनाने के लिए व्यापक योजना बनाई जाएगी।

No comments :