HEADLINES


More

फरीदाबाद में ग्रीनफील्ड और सेक्टर-45 के बीच नया फ्लाइओवर बनाने रास्ता साफ

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 27 January 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद जिले में ग्रीनफील्ड और सेक्टर-45 के बीच नया फ्लाइओवर बनाने रास्ता साफ हो गया है। इसको लेकर HSVP ( हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ) ने सर्वे पूरा कर लिया है। इसके बनने से NHPC रेलवे अंडरपास में बारिश के समय भरने वाले पानी की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।

बुढ़िया नाले पर बनाए जाने वाले एस पुल के लिए तीन जगहों का चयन कर लिया गया है। जिसमें से अब एक जगह को फाइनल कर एस्टीमेट तैयार होगा और फिर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस फ्लाइओवर के बनने से ग्रीनफील्ड और सेक्टर 45 के लोगों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके साथ ही दूसरे सेक्टरों और काॅलाेनियों को इसका फायदा मिलेगा।


बारिश के समय में लोगों को सबसे भारी परेशानी होती है। लोगों को आने-जाने के लिए NHPC रेलवे अंडरपास का इस्तेमाल करना पड़ता है। बारिश के समय में इसमें पानी भरने के कारण बार-बार अंडरपास को बंद कर दिया जाता है। इस अंडरपास के पानी से भरने के कारण कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके है।

No comments :

Leave a Reply