HEADLINES


More

हरियाणा DGP पैनल में 7 आईपीएस अफसरों के नाम - शत्रुजीत कपूर का भी नाम पहले नंबर पर

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 2 December 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा को नए साल पर नया पुलिस महानिदेशक (DGP) मिल जाएगा। सरकार ने इसको लेकर 7 आईपीएस अफसरों के नाम का पैनल तैयार कर लिया है। इस पैनल की सबसे खास बात यह है कि इसमें छुट्टी पर चल रहे आईपीएस अफसर शत्रुजीत कपूर का नाम पहले नंबर पर रखा गया है।

शत्रुजीत कपूर का नाम आईपीएस वाई पूरन कुमार के सुसाइड में आने के बाद सरकार ने उन्हें छुट्टी पर भेज दिया है। वर्तमान में उनकी जगह आईपीएस ओपी सिंह को एडिशनल डीजीपी का चार्ज दिया गया है।

पैनल में मोहम्मद अकील और ओपी सिंह का नाम नहीं भेजा गया है, इसकी वजह यह है कि इन दोनों आईपीएस अफसरों की 31 दिसंबर को रिटायरमेंट है।

हरियाणा सरकार द्वारा आईपीएस अफसरों के बनाए गए पैनल में पहले नंबर पर पूर्व डीजीपी शत्रुजीत कपूर, अजय सिंघल, संजीव जैन, आलोक मित्तल, एएस चावला का नाम शामिल है। इन अफसरों के अलावा एडीजीपी नवदीप सिंह विर्क और उनकी पत्नी कलाराम चंद्रन का नाम शामिल किया गया है।

इसकी वजह यह है कि 30 साल इनकी सर्विस पूरी हो चुकी है। नियमों के मुताबिक तीस साल सर्विस पूरी करने वाले आईपीएस अफसरों के नाम भेजे जाते हैं।


No comments :

Leave a Reply