हरियाणा में 5 हजार 200 स्कूल बसें जांच में अनफिट मिली हैं। प्रदेश में 11 नवंबर तक पुलिस ने 25 हजार से अधिक स्कूल बसों की चेकिंग की। इनमें 5 हजार 200 बसों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया है। इस पर पुलिस ने उनके चालान जारी किए गए हैं।
पुलिस महानिदेशक (DGP) ओपी सिंह ने सभी जिला पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि जिन स्कूल बसों में फिटनेस, सुरक्षा उपकरण, वैध दस्तावेज या आवश्यक मानकों की कमी हो, उन्हें तुरंत इंपाउंड किया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की चूक स्वीकार नहीं की जाएगी। अक्टूबर के पहले सप्ताह में चार असुरक्षित स्कूल बसों को पुलिस द्वारा इंपाउंड किया गया।
हरियाणा पुलिस के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 3 नवंबर से 10 नवंबर तक चलाए गए विशेष अभियान में राज्यभर में 5 हजार 516 स्कूल बसों की जांच की गई और 1,003 बसों पर चालान जारी किए गए। इस अवधि में चार बसों को असुरक्षित पाए जाने पर जब्त भी किया गया।
गुरुग्राम, सोनीपत, रेवाड़ी, करनाल, कुरुक्षेत्र और चरखी-दादरी जैसे जिलों में पुलिस टीमों ने विशेष रूप से गहन जांच अभियान चलाया और नियमों की अनदेखी पर तत्काल कार्रवाई की।

No comments :