HEADLINES


More

फरीदाबाद निगम के 3 मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 2 December 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में नगर निगम मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने निगम सभागार में तीन मनोनीत पार्षदों को गोपनीयता की शपथ दिलाई। मेयर ने उनको उनको आई कार्ड और उनकी स्टैंप भी भेंट की। मेयर ने कहा कि उनको उम्मीद है कि तीनों लोगों


के विकास के लिए काम करेंगे।

नगर निगम में सरकार द्वारा मनोनीत बनाए पार्षदों में बल्लभगढ़ के योगेश शर्मा, गांव चंदावली के जसवंत सैनी और ग्रेटर फरीदाबाद की प्रियंका बिष्ट बिधूनी शामिल है।

नगर निगम फरीदाबाद में अब पार्षदों की कुल संख्या 49 हो गई है। फरीदाबाद नगर निगम में मेयर के अतिरिक्त 46 पार्षद चुनाव जीत कर आए थे और इसके बाद सरकार ने इन तीन को नगर निगम का मनोनीत पार्षद नियुक्त किया है। निगम मेयर ने कहा कि नवनियुक्त पार्षदों के साथ निगम और अधिक मजबूती के साथ शहर का विकास कर पाएगा।

No comments :

Leave a Reply