//# Adsense Code Here #//
सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ उसके पूर्व प्रेमी द्वारा मारपीट और ब्लेड से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक महिला पर पति को छोड़कर उसके साथ रहने का दबाव बना रहा था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कन्हैया नाम का युवक उसका पुराना जानकार है। करीब तीन साल पहले वह चोरी के मामले में जेल गया था। जिसके बाद महिला ने उससे हर तरह का संपर्क तोड़ लिया था। वर्तमान में महिला अपने पति और बच्चों के साथ सराय ख्वाजा क्षेत्र की एक कॉलोनी में रह रही है।

No comments :