//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद जिले में सारन थाना क्षेत्र की पर्वतीय कॉलोनी में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसे में आठ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घर में खेलते समय बच्चे का चुन्नी से गला घुट गया, जिससे वह बेहोश हो गया। परिजन उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक बच्चे की पहचान निशांत (8 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पर्वतीय कॉलोनी निवासी दिलीप कुमार का सबसे छोटा बेटा था। दिलीप कुमार होलसेल का कार्य करते हैं और उनके तीन बच्चे हैं। गुरुवार रात दिलीप कुमार अपने कमरे में बैठकर हिसाब-किताब कर रहे थे, जबकि निशांत उनके सामने ही खेल रहा था।
बताया जा रहा है कि खेल-खेल में निशांत ने एक चुन्नी का सिरा खिड़की पर बांध लिया और दूसरा सिरा अपने पेट के चारों ओर लपेट लिया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और चुन्नी उसके गले में फंस गई, जिससे उसका दम घुटने लगा। कुछ ही पलों में निशांत बेहोश होकर गिर पड़ा।

No comments :