फरीदाबाद ग्रेटर के गांव बड़ौली और प्रहलादपुर के लोगों ने आज सेक्टर 12 जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर अपने मकानों पर हो रही तोड़फोड़ और जमीन के अधिग्रहण के खिलाफ आवाज उठाई। ग्रामीणों ने SDM अमित कुमार मुख्यमंत्री के नाम अपना ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि उनकी यह समस्या पिछले 15 साल से चली आ रही है। वर्ष 2009 में उनके मकानों और लाल डोरे के आसपास की जमीन का अधिग्रहण किया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन को गलत तरीके से अधिग्रहण किया गया तथा उन्हें सही जानकारी नहीं दी गई। अभी तक किसी परिवार को मुआवजा भी नहीं मिला, जिससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने कहा कि गांव का लाल डोरा पिछले 75 साल से नहीं बढ़ाया गया। परिवारों की संख्या बढ़ने पर लोगों को पुरानी जमीन पर ही मकान बनाने के लिए विवश किया गया, लेकिन सरकार ने अधिग्रहण करते समय केवल रेवेन्यू रिकॉर्ड देखा और इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि वहां पहले से ही मकान बने हुए हैं।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने सरकार एक कमेटी बनाकर भौतिक सर्वे करवाने और जहां घर बने हुए हैं, उस जमीनों को रिलीज किया जाए। ग्रामीणों का कहा कि तोड़फोड़ की कार्रवाई से ग्रामीण बेघर हो रहे हैं, जबकि उनके मकान कई सालों से वहीं बना हुए हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार उनकी जमीन को मास्टर रोड और प्लॉटिंग के नाम पर बाहर के लोगों को देने की योजना बना रही है।
जिससे उन्हें भारी नुकसान होगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनके घरों को छीन रही है, जो गलत है। ग्रामीणों ने कहा कि तोड़फोड़ रोकने, सर्वे करवाने और ग्रामीणों को राहत देने की जिम्मेदारी सरकार की है। उन्होंने चेतावनी दी, कि यदि उनकी बात नहीं सुनी गई तो ग्रामीणों को भारी नुकसान होगा और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

No comments :