फरीदाबाद जिला डीसी आयुष सिन्हा ने सेक्टर 12 लघु सचिवालय में समाधान शिविर, सीएम विंडो, SMGT पोर्टल और जनसंवाद पोर्टल से संबधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में डीसी ने लंबित पड़ी समस्याओं को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग इस बात का विशेष ध्यान रखें कि ,लोगों के द्वारा आने वाली शिकायतों की सही से एंट्री की जाए और उसको सही अधिकारी के पास भेजा जाए, ताकि उसका समाधान जल्दी से हो सके। अधिकारी इस बात का ध्यान रखे कि रोजाना पोर्टल पर कितनी शिकायतें आ रही है और किस शिकायत का समाधान किस हद तक हो चुका है।
डीसी ने कहा कि प्रशासन के पोर्टल पर आने वाली सभी शिकायतों की समीक्षा खुद सीएम हाउस कर रहा है। ऐसे में सभी अधिकारियों को इसको गंभीरता के साथ लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान करते समय शिकायत कर्ता के साथ माननीय व्यवहार होना चाहिए। ऑफिस में आने वाले लोगों के साथ अधिकारी और कर्मचारी सही ढंग से व्यवहार करें।
बैठक में सीईओ जिला परिषद शिक्षा, एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार, डीसीपी ऊषा सहित, सीटीएम अंकित कुमार अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

No comments :