HEADLINES


More

रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला फरीदाबाद व मेट्रो हॉस्पिटल के सहयोग से मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 8 दिसंबर को

Posted by : pramod goyal on : Friday, 5 December 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद ( ) 5 दिसंबर - रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला फरीदाबाद के प्रयासों से मेट्रो हॉस्पिटल के सहयोग से एक मुफ्त स्वास्थ्य  परीक्षण शिविर (फ्री हेल्थ चैकप टेस्ट) का आयोजन दिनांक 8 दिसंबर सोमवार को सुबह 10:00 बजे नगर निगम कार्यालय में यूनियन के ऑफिस के साथ नजदी


क बी.के. अस्पताल में लगाया जाएगा। जिसका विधिवत उद्घाटन माननीय आयुक्त महोदय नगर निगम फरीदाबाद  धीरेंद्र प्रताप खटखटा जी करेंगे। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान नवल सिंह व जिला सचिव लज्जाराम ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में मेट्रो हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम अपनी टेस्टिंग मशीनों के साथ उपस्थित होंगे। जिसमें सभी तरह की बीमारियों को डॉक्टरों द्वारा देखा जाएगा एवं टेस्ट किए जाएंगे। रिटायर्ड कर्मचारी संघ फरीदाबाद के प्रेस प्रवक्ता सत्यपाल नरवत ने प्रैस के माध्यम से सभी रिटायर्ड कर्मचारियों से अपील है कि सभी साथी अधिक से अधिक संख्या में और समय पर सुबह 10:00 बजे पहुंचने का कष्ट करें और स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं तथा उसी दिन रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला फरीदाबाद की मीटिंग का आयोजन किया जाएगा।

No comments :

Leave a Reply