HEADLINES


More

किसानों की बनेगी फार्मर आईडी:एक क्लिक से जमीन की मिलेगी जानकारी

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 21 December 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में किसान अब एग्री स्टैक पोर्टल के माध्यम से एक क्लिक में जमीन की पूरी जानकारी हासिल कर पाएंगे। इसके लिए किसानों को पोर्टल पर अपनी जमीन का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पोर्टल पर किसानों की फार्मर आईडी बनाई जाएगी। 22 दिसंबर, यानी कल से इसके लिए विभिन्न गांव में कैंप लगाने शुरू किए जाएंगे।

डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि कैंप में किसानों की फार्मर आईडी बनाई जाएगी। जिसमें उसकी जमीन से जुड़ी सभी जानकारियों को भरा जाएगा। इसके बाद किसान को एक आईडी मिलेगी,जिस पर जाकर किसान से जुड़ी पूरी जमीन की जानकारी किसान को एक ही बार में मिल जाएगी। इसे लेकर 22 दिसंबर से कैंप लगाना शुरू कर दिया जायेगा और 24 दिसंबर कर ये कैंप लगाए जाएंगे।

जिला के गांव मौजाबाद, बुढ़ैना, बल्लभगढ़ के प्रह्लादपुर माजरा डीग, बहबलपुर, तिगांव के फज्जूपुर माजरा नीमका, शिकारगाह, दयालपुर के बुखारपुर, फज्जूपुर खादर, मोहना के साहुपुरा, नेरावली, गौछी के कबूलपुर बंगार, गौछी, धौज के अल्वापुर, कुरैशीपुर तथा बड़खल के खेड़ी गुजरान, नंगला गुजरान में कैंप आयोजित होंगे। कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे कर किया जाएगा।


No comments :

Leave a Reply