HEADLINES


More

BJP विधायक मूलचंद शर्मा के रेस्टोरेंट में आग, खाना खा रहे लोगों और स्टाफ में अफरातफरी

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 21 December 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ स्थित सेक्टर-2 में बने मिलन रेस्टोरेंट में शनिवार रात अचानक आग लग गई। घटना के समय रेस्टोरेंट में लोग खाना खा रहे थे। उनमें हड़कंप मच गया। स्टाफ में भी अफरा-तफरी मच गई।

आग पहले ग्राउंड फ्लोर पर भड़की थी, लेकिन पाइप और चिमनी के सहारे आग तीसरी मंजिल तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही लोग बाहर की ओर दौड़े। रेस्टोरेंट में धुआं भरने से पहले ही लोगों ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर जान बचाई। मौके पर फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां पहुंची, जिन्होंने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह रेस्टोरेंट हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं मौजूदा भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा का बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार, रेस्टोरेंट के ग्राउंड फ्लोर पर बने किचन में लगी चिमनी मशीन में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़की थी। किचन में जमा चिकनाई के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और चिमनी के पाइप के रास्ते ऊपर की मंजिल तक फैल गई।

धुआं बाहर निकालने वाली मशीन और आसपास रखा कुछ किचन का सामान भी आग की चपेट में आ गया। इसके बाद किचन में मौजूद स्टाफ में अफरातफरी मच गई। स्टाफ ने फौरन फायर ब्रिगेड को सूचना दी। उससे पहले स्टाफ ने खुद भी राहत एवं बचाव कार्य किए।

आग लगते ही रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बिजली की सप्लाई बंद की और फायर सिलेंडरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कुछ कर्मचारी ऊपर की मंजिल पर पहुंचे और वहां लगी आग को भी काबू में किया। इसी बीच फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने स्थिति को पूरी तरह सुरक्षित किया। घटना की जानकारी मिलने पर अग्रसेन चौकी इंचार्ज धर्मपाल भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की सतर्कता और समय रहते कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।


No comments :

Leave a Reply