HEADLINES


More

बाल विवाह मुक्त भारत - सराय ख्वाजा जेआरसी की स्टॉप चाइल्ड मैरिज जागरूकता रैली

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 20 December 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद में जूनियर रेड क्रॉस एवं सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा के मार्गदर्शन एवं सक्रिय योगदान से “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत विद्यालय परिसर से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों विशेष रूप से बालिकाओं में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के विरुद्ध चेतना विकसित करना तथा समाज को इसके दुष्परिणामों के प्रति संवेदनशील


बनाना था। रैली में छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर सहभागिता की और हाथों में जागरूकता संदेशों से युक्त पोस्टर, स्लोगन एवं तख्तियाँ लेकर सराय ख्वाजा मार्केट, जी टी रोड, टोल प्लाजा एवं विद्यालय से संलग्न कॉलोनियों में अनुशासित रूप से रैली निकाल जन जन को स्टॉप चाइल्ड मैरिज का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने “बाल विवाह बंद करो”, “बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ”, “शिक्षा है अधिकार”, “जीवन को बचाना है, बाल विवाह मुक्त भारत बनाना है” जैसे प्रभावशाली नारों के माध्यम से बाल विवाह के विरुद्ध सशक्त संदेश दिया। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने न केवल अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया बल्कि यह भी स्पष्ट किया कि वे एक सुरक्षित, शिक्षित और समानता आधारित समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्राचार्य मनचंदा ने बताया कि रैली के सफल संचालन एवं समन्वय में गीता पीजीटी, फाइन आर्ट्स तथा दीपांजली शर्मा पीजीटी, शारीरिक शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अतिरिक्त ममता जी सरिता जी एवं सुशीला जी का भी सहयोग प्राप्त हुआ, जिन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर कार्यक्रम को प्रभावशाली बनाने में योगदान दिया। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बाल विवाह के विरुद्ध इस जागरूकता पहल की सराहना करते हुए यह संदेश दिया कि बाल विवाह का उन्मूलन केवल कानून से नहीं, बल्कि शिक्षा, जागरूकता और सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे इस संदेश को अपने परिवार और समाज तक पहुँचाएँ और “बाल विवाह मुक्त भारत” के लक्ष्य को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाएँ।

No comments :

Leave a Reply