HEADLINES


More

आरडब्ल्यूए सेक्टर 37 फरीदाबाद ने लोगों को दिया शूटिंग एकेडमी का तोहफा

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 20 December 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 आरडब्ल्यूए सेक्टर 37 फरीदाबाद ने लोगों को दिया शूटिंग एकेडमी का तोहफा ।*   फरीदाबाद 20 दिसंबर। आज सेक्टर 37 में एकलव्य 37 शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी का शुभ शुभारंभ सेक्टर 37 कम्युनिटी सेंटर में एसोसिएशन के प्रधान श्री आई डी


शर्मा एवं आरडब्ल्यूए की बरिष्ठ उप प्रधान श्रीमती आशा शर्मा तथा  समस्त कार्यकारिणी की उपस्थिति में एसीपी सराय ख्वाजा श्री संजीव यादव के कर कमलों द्वारा किया गया।इस उद्घाटन के अवसर पर एस एच ओ  सराय ख्वाजा श्री राकेश मलिक,एसोसिएशन के पदाधिकारी श्री प्रवीण चौहान , श्री मती मीना गर्ग,श्री सुशील यादव,

 पंकज गोयल, मुकेश मल्होत्रा, मुकेश शर्मा,एस एन मिश्रा, पंकज शर्मा, नन्दा शर्मा, गीता शर्मा,संतोष सिंगला, श्री बीबी शर्मा,लाला ब्रह्म प्रकाश,लाला सुरेंद्र गुप्ता, रणबीर बिधूरी, श्री ईश्वर सिंह,एयर‌ वाइस मार्शल श्री के एस मेहता,श्री केदारनाथ कौशिक, श्री बिरम सिंह पोसवाल  समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे। सेक्टर  के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। साथ ही  सभी सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस एकेडमी में स्पोर्ट्स अथॉरिटी आप इंडिया के कोच श्री विशाल चौधरी शूटिंग की ट्रेनिंग देंगे। श्री आई डी शर्मा एवं श्रीमती आशा शर्मा ने बताया कि आरडब्ल्यूए नें पिछले वर्ष लोगों को लाइब्रेरी का तोहफा दिया था। इसके अलावा आरडब्ल्यूए ने कम्युनिटी सेंटर सेक्टर 37 में लोगों को टेबल टेनिस,योगा,कैरम बोर्ड,जूडो, बैडमिंटन जैसे खेल की सुविधाएं पहले से ही दे रखी हैं।हैं। अब शूटिंग की सुविधा हो जाने से इस क्षेत्र के लोगों को खेल का एक और अवसर प्राप्त हो गया है

No comments :

Leave a Reply