पलवल में सोमवार को लघु सचिवालय में दिशा की मीटिंग के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला जमकर लताड़ लगाई। मंत्री ने मीटिंग में जिला अध्यक्ष को यहां तक बोल दिया कि बैठक मैं ले रहा हूं, आप नहीं ले रहे, इसलिए आप मत बोलिए। इसके बाद जिला अध्यक्ष हाथ से अपना चेहरा छिपाते रहे।
मंत्री का अध्यक्ष को लताड़ लगाने का वीडियो सामने आया है। दरअसल, पलवल के लघु सचिवालय में हर महीने होने वाली दिशा की बैठक चल रही थी। बैठक में नगर परिषद में हो रहे घोटालों और बार-बार शॉर्ट टर्म के री-टेंडर किए जाने को लेकर मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की परिषद के डीएमसी और दूसरे अधिकारियों के साथ नोकझोंक हो रही थी।
गुर्जर ने नगर परिषद की डीएमसी को कहा कि शार्ट टर्म टेंडर में कर्मचारी कितने है, इसकी जानकारी दिजिए। इसी दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला बीच में कूद पड़े। उन्होंने कहा अधिकारियों का पक्ष लेते हुए कहा कि कोई नहीं आप जानकारी निकलवा लिजिए। इस पर मंत्री और ज्यादा भड़क गए।

No comments :