फरीदाबाद जिले के मुजेसर थाना क्षेत्र इलाके में मोदी चौक में माचिस और टॉफी की पेमेंट लेकर जा रहे एक सेल्समैन से पल्सर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर करीब डेढ़ लाख रूपए लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
पुलिस जांच अधिकारी दुलीचंद ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव फरीदपुर का रहने वाले चमन सेल्समैन का काम करता है। वह माचिस और टॉफी की सप्लाई दुकानों पर करता है। बुधवार की सुबह करीब 9 बजे मोदी चौक पर जब वक कैश कलेक्ट करके स्कूटी से जाने की तैयारी कर रहा था। उसी दौरान एक पल्सर पर तीन नकाबपोश बदमाश आए और हथियार दिखाकर उससे उसका बैग लूटकर ले गए।
लूट की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आस-पास के लोगों के बयान दर्ज किए है। पुलिस जांच अधिकारी दुलीचंद ने बताया कि आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा जा रहा है और लुटेरों का पता किया जा रहा है। पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

No comments :