पंचकूला में कांग्रेस ने BJP प्रदेश मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने कांग्रेसियों को भाजपा दफ्तर के सामने लगाए गए बैरिकेड के बाहर रोक लिया है। कांग्रेसी वहां करीब 40 मिनट तक प्रदर्शन करने के बाद लौट गए।
प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार गांधी परिवार को साजिशन बदनाम करने के लिए नेशनल हेराल्ड जैसे केस लगा रही है। ईडी जैसी संस्थाओं का दुरूपयोग BJP के द्वारा किया जा रहा है। जब भी किसी विपक्षी को चुप करवाना होता है तो ईडी और सीबीआई का प्रयोग किया जा रहा है।
कांग्रेस के प्रदर्शन में करीब 300 वर्कर शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान करीब 10 MLA मौजूद रहे। जिनमें नूंह से मामन खान, नारनौंद से जस्सी पेटवाड़, महम से बलराम दांगी, बरौदा से इंदूराज नरवाल, करनाल से लोकसभा प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा, एनएसयूआई के सदस्य भी शामिल रहे।
कांग्रेस का यह धरना प्रदर्शन नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की चार्जशीट को कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के बाद किया गया। पार्टी का आरोप है कि भाजपा सरकार ने राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से ईडी का दुरुपयोग किया और गांधी परिवार को बदनाम करने की कोशिश की।

No comments :