HEADLINES


More

बिगड़ते AQI के चलते फरीदाबाद में 5वीं तक की हाइब्रिड मोड में होगी पढ़ाई

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 17 December 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद जिले में लगातार खराब हो रही वायु गुणवत्ता (AQI) को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। डीसी आयुष सिन्हा ने शिक्षा विभाग को निर्देश जारी करते हुए सभी स्कूलों में कक्षा पहली से पांचवीं तक की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में कराने के आदेश दिए हैं। अब पेरेंटस अपनी सुविधा और बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम को चुन सकेंगे।

डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण स्तर और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। छोटे बच्चों पर खराब हवा का अधिक असर पड़ता है, इसलिए उन्हें अनावश्यक रूप से स्कूल आने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा।

आदेश के अनुसार, कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई अब ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से भी कराई जाएगी, जो पेरेंट्स अपने बच्चों को ऑनलाइन क्लास दिलाना चाहते हैं, वे स्कूल को सूचित कर यह विकल्प चुन सकते हैं। इससे बच्चे घर पर सुरक्षित रहते हुए पढ़ाई जारी रख सकेंगे।



No comments :

Leave a Reply