//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद:
फरीदाबाद पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, इसी कड़ी में फरीदाबाद पुलिस के विभिन्न थानों की टीम ने सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग कर आमजन की शांति भंग करने के मामले में कार्रवाई करते हुए 8 आरोपितों को काबू किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 दिसंबर को सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंगबाजी कर आमजन की शांति को भंग करने के मामलों में कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 17 की टीम ने लोकेश व मुकेश, थाना सदर बल्लभगढ की टीम ने नकुल व रवि, थाना डबुआ की टीम ने दीपक व बबलू तथा थाना सेक्टर 8 की टीम ने हरसीत व कृष्णा को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ संबंधित थानों में मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाही की गई है।
फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुडदंगबाजी व आमजन की शांति भंग ना करें। फरीदाबाद पुलिस की आगे भी इस प्रकार से कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments :