//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने अवैध हथियार रखने व उपलब्ध करवाने वाले को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 17 दिसंबर को क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने गुरनाम (22) वासी भगवानपुरा जिला खरगौन मध्य-प्रदेश को मास्टर रोड भूपानी मोड के पास से एक देशी कट्टा सहित काबू किया, जिसकी पूछताछ के आधार देसी कट्टा उपलब्ध करवाने वाले आसन सिंह को इस्माईलपुर से गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गुरनाम ने देशी कट्टा 4500/-रू में अपने दोस्त आसन सिंह से खरीद था। दोनों आरोपियों पर एक चोरी का मामला दिल्ली में भी दर्ज है। जिनको जेल भेजा गया है।

No comments :