HEADLINES


More

सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद का जागरूकता कार्यक्रम

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 18 December 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग सेल द्वारा समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से के.एल. मेहता स्कूल, सेक्टर-17 फरीदाबाद में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक सुनीता, प्रभारी सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद ने विद्यालय के अध्यापकों व विद्यार्थियों को क्राइम अगेंस्ट वूमन तथा चाइल्ड मैरिज एक्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को रोकने में समाज की जागरूकता और सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

निरीक्षक सुनीता ने अपने संबोधन में बाल विवाह को समाज की एक गंभीर कुप्रथा बताया और कहा कि यह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि बेटियों के शारीरिक, मानसिक व शैक्षणिक विकास में भी बाधा उत्पन्न करता है, जिससे उनका भविष्य प्रभावित होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने आसपास भी इस विषय में लोगों को जागरूक करें।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों व शिक्षकों को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई, जिनमें डायल 112, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, महिला सहायता हेल्पलाइन 1091, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा MANAS ऐप शामिल हैं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नशा न करने तथा नशा से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

फरीदाबाद पुलिस के भविष्य में भी इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित कर समाज को सुरक्षित, जागरूक व नशामुक्त बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।


No comments :

Leave a Reply