HEADLINES


More

हांसी अब हरियाणा का 23वां जिला होगा

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 16 December 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हांसी अब हरियाणा का 23वां जिला होगा। मंगलवार को हांसी में आयोजित भाजपा की विकास रैली के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसकी घोषणा की। इसका नोटिफिकेशन एक हफ्ते में जारी हो जाएगा। सैनी ने कहा कि 2017 में मनोहर ला


ल खट्टर ने हांसी को पुलिस जिला बनाया था। 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले मैं हांसी आया था, लेकिन आचार संहिता लगी होने के कारण उस समय मेरी एक इच्छा अधूरी रह गई थी।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "आज मैं उस इच्छा को पूरा करने आया हूं। मैं हांसी को राज्य का 23वां जिला बनाने की घोषणा करता हूं।" सीएम के इस ऐलान के बाद लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाईं और खुशी से नाचने लगे।

सीएम के ऐलान के बाद सरकार की ओर से हांसी जिले का नक्शा भी जारी किया गया। हांसी इस समय पुलिस जिला है और इस पुलिस जिले के सीमांकन को ही नए जिले का राजस्व सीमांकन माना जाएगा। इसका ड्राफ्ट तैयार करके राजस्व विभाग को भेज दिया गया है।

नए हांसी जिले में 2 उपमंडल- हांसी व नारनौंद और तीन तहसील- हांसी, नारनौंद व बास होगी। खेड़ी चोपड़ा उपतहसील भी नए जिले का हिस्सा होगी। हांसी जिले में 97 राजस्व गांव और 110 पंचायतें शामिल रहेंगी।

No comments :

Leave a Reply