HEADLINES


More

देसी कट्टा सहित आरोपी गिरफ्तार, 2 अन्य चोरी के मामलों का खुलासा

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 14 December 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी रवि(36) को गिरफ्तार किया है। 


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने रवि वासी जिला इटावा उत्तर प्रदेश को देशी कट्टा सहित सेक्टर 31 फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है । जिसके खिलाफ थाना सेक्टर-31 में शस्त्र अधिनियम की धारा में मामला दर्ज किया गया है। 

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 4000/-रू में देशी कट्टा किसी व्यक्ति से ओल्ड फरीदाबाद से खरीद कर लाया था। आरोपी से गहनता से पूछताछ पर 2 चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपी पर पूर्व में 30 मामलें चोरी व आर्म्स के दर्ज है, 5 महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था।

आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।


No comments :

Leave a Reply