HEADLINES


More

*फरीदाबाद पुलिस का व्यापक कांबिंग ऑपरेशन* सुरक्षा व कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिये विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई सघन जांच

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 14 December 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस ने 14 दिसंबर को अल सुबह 5 बजे से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एक व्यापक कांबिंग ऑपरेशन चलाया। यह ऑपरेशन थाना खेड़ीपुल, डबुआ, सारन और शहर बल्लभगढ़ के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में आयोजित किया गया।


ऑपरेशन के मुख्य बिंदु:-

थाना डबुआ:- नेहरू कॉलोनी में पुलिस ने 6 बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलों को वेरिफाई कर कार्रवाई की। इसके अलावा 7 धार्मिक स्थलों पर सघन तलाशी ली गई।

थाना सारन:- जवाहर कॉलोनी में 75 पव्वे अवैध शराब बरामद हुई है। जिस संबंध में मामला दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त लकड़ी काटने वाले 6 कश्मीरी नागरिकों की पहचान कर वेरिफाई किया गया। थाना के अंतर्गत 9 धार्मिक स्थलों पर सर्च की गई।

थाना शहर बल्लभगढ़:- थाना के अंतर्गत 11 धार्मिक स्थलों पर सर्च किया गया है।

थाना खेडीपुल:- थाना के अंर्तगत रोहिंग्या बस्ती में जांच पड़ताल की गई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा समय-समय पर जांच पड़ताल की जाती है। फरीदाबाद पुलिस आमजन की सुरक्षा और सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है तथा अपराधों पर अंकुश लगाने व शहर को सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का सहयोग कर, फरीदाबाद को सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दें।


No comments :

Leave a Reply