//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 12 नवम्बर। भारत रत्न महामना पं.मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर आज मदन मोहन मालवीय जनकल्याण ट्रस्ट के सैक्टर-70 स्थित कार्यालय पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभांरभ
ट्रस्ट के संस्थापक पं. प्रीतम सिंह ने किया।शिविर का रोटरी क्लब सैन्ट्रल युवा शक्ति फरीदाबाद, सिविल अस्पताल फरीदाबाद एवं पंं. मदन मोहन मालवीय जन कल्याण ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। जिसमें 45 रक्तवीरों ने बढ़-चढक़र रक्तदान किया।
ट्रस्ट के संस्थापक पं. प्रीतम सिंह ने बताया कि इस रक्त का उपयोग थैलेसीमिया रोग से ग्रस्त बच्चों के अलावा गर्भवती महिलाओं, सडक़ दुर्घटना में घायल लोगों तथा बीमार मरीजों के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की स्थापना के बाद यह तीसरा रक्तदान शिविर है। जिसके लिए उनका ट्रस्ट सभी रक्तवीरों का आभार व्यक्त करता है।
इस अवसर पर शिविर में सबसे पहले रक्तदान करने पहुंचे ज्ञानप्रकाश शर्मा ने बताया कि वह अक्सर कई बार जरूरतमंदों के लिए विभिन्न अस्पतालों में रक्तदान कर चुके है आज वह पं. मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर रक्तदान करके खुद को गौरवंतित महसूस कर रहे है।

No comments :