HEADLINES


More

अर्पणा सदन ने आठ विकेट से दी करारी शिकस्त

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 12 November 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 12 नवंबर। सेक्टर 91 स्थित दीक्षा पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिन उत्साह और प्रतिस्पर्धा से भरपूर रहा। मुख्य रूप से तीसरी से पांचवीं कक्षा के छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार की दौड़ आयोजित की गई। तथा विद्यालय के चारों सदनों के बीच वॉलीबॉल व क्रिकेट का मुकाबला हुआ। खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रुप में सेहतपुर डिस्पेंसरी के डॉ. हेमंत व डॉ. चेतना उपस्थित रहे।


क्रिकेट में अर्पणा सदन ने साधना सदन को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। अर्पणा सदन के आयुष ने अपनी तूफानी पारी से मात्र 18 गेंदों पर 46 रन का सर्वोच्च स्कोर बनाया। साधना सदन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 64 रनों का लक्ष्य रखा था। वहीं, वालीबॉल में कर्मणा सदन और सद्भावना सदन के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में सद्भावना सदन ने जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। टॉस जीतने के बावजूद कर्मणा सदन जीत को अपने पाले में नहीं ला सका। पांचवी कक्षा की दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमश: अंश, युवराज सिंह व रजत रहे। तथा महिला वर्ग में क्रमश: भावना, दिशा व श्रेया ने बाजी मारी। स्कूल के चेयरमैन ओमप्रकाश रैक्सवाल ने छात्रों के प्रदर्शन की हौसलाफजाई करते हुए उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद में भी तालमेल बनाने का मंत्र दिया।


No comments :

Leave a Reply