दिल्ली पुलिस ने हरियाणा में एक लाल रंग की कार को लेकर अलर्ट जारी किया है। पुलिस को फोर्ड की एक ईको स्पोर्ट्स कार की तलाश है। इसमें दिल्ली पुलिस की 5 टीमें लगी हैं। इसे लेकर हरियाणा और यूपी में भी अलर्ट जारी किया है।
जांच में सामने आया है कि दिल्ली में I-20 कार से ब्लास्ट करने वाले आतंकियों के पास एक लाल रंग की ईको स्पोर्ट्स कार भी थी। वहीं, दिल्ली पुलिस को अल-फलाह
यूनिवर्सिटी के एक और डॉक्टर निसार उल हसन की तलाश है। वह दिल्ली ब्लास्ट के बाद से ही फरार है। कश्मीर में उसे आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के चलते अस्पताल से डिसमिस कर दिया गया था।
सूत्रों के अनुसार, निसार अल हसन की बेटी अल-फलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ती है। जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।
दिल्ली ब्लास्ट और फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के तार आपस में जुड़े हैं, क्योंकि इस ब्लास्ट की साजिश रचने वाले आतंकी इसी यूनिवर्सिटी में प्रैक्टिस करते और पढ़ाते थे। इस यूनिवर्सिटी के डॉक्टर मुजम्मिल को विस्फोटक जमा करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। जबकि, यहां पढ़ाने वाले मोहम्मद उमर नबी ने i-20 कार में विस्फोटक के साथ खुद को उड़ा लिया। मामले

No comments :