HEADLINES


More

कांग्रेसियों ने बीके चौक पर प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 6 November 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 6 नवम्बर। वोट चोर, गद्दी छोड़ मामले में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी द्वारा खुलासा करने के बाद लगातार देश भर में कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन, कैंडल मार्च व मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंक रही है। इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक की अध्यक्षता में जिले के सभी कांग्रेसियों ने आज दूसरे दिन भी लगातार बीके चौ


क पर प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों में भारी गुस्सा देखा गया। इससे पहले कल कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च भी निकालकर रोष व्यक्त किया था।

जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में तो जनता ने कांग्रेस की सरकार ही बनाई थी मगर भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ सांठगांठ के करके भाजपा ने हरियाणा में सत्ता हथिया ली। श्री कौशिक ने कहा कि यह वोट चोरी नहीं बल्कि वोटों में डकैती की है।  
जिलाध्यक्ष श्री कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नहीं बल्कि ब्राजील जनता पार्टी बन गई है। पहले चुनाव आयोग निष्पक्ष कार्य करता था और ईमानदारी से वोटिंग करवाता था, मगर आज चुनाव आयोग केवल भाजपा के दवाब में कार्य कर रहा है। जिसका खामियाजा पूरे देश की जनता भुगत रही है, क्योंकि जनता वोट तो अपने लोकप्रिय उम्मीदवार को देती है मगर भाजपा उसे चोरी करके वहां अपनी सरकार बना लेती है। इसलिए यह चोरी नहीं बल्कि सरासर डकैती है। इसको लेकर कांग्रेस अब चुप नहीं बैठेगी।  
जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि भाजपा की सरकार संवैधानिक संस्थाओं का जमकर दुरूपयोग कर रही है। जनता भाजपा की असलियत जान चुकी है, आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी। कांग्रेस हर मुद्दे पर भाजपा को उखाड़ फैंकने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। जनहित की लड़ाई को लेकर कांग्रेस हर तरह से तैयार है।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा, गौरव ढींगड़ा, अशोक रावल, विनोद कौशिक, संजीव चौधरी एडवोकेट, डा. पराग गौतम, चुन्नू राजपूत, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, डा. सौरभ शर्मा, सुमित भाटिया, इकबाल कुरैशी, संजय सोलंकी, वेद प्रकाश यादव, वेदराम शर्मा, एन.के. शर्मा, जवाहर ठाकुर, प्रेम यादव, विकास फागना, सुनीता फागना, पम्मी मान, नसीमा शेख, रमेश कौशिक, योगेश तंवर, शाहबुद्दीन, जुबैर खान, रियाज खान, महेश बैंसला, राजेन्द्र चौहान, अर्जुन सैनी, जुल्फीकार, देव वशिष्ठ, प्रवीन शर्मा, सुरेश बेनीवाल, नवाब रजा, राजकुमार यादव, सोनू चौधरी, राहुल नागर, नरेश गोयल, दीपक शर्मा, राजा सैनी, मोहसिन सहित सैकड़ों कांग्रेस जन मौजूद रहे।

No comments :

Leave a Reply