HEADLINES


More

BJP और चुनाव आयोग एकदूसरे के स्पोक्सपर्सन - भूपेंद्र हुड्‌डा

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 6 November 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

हरियाणा के पूर्व CM एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने गुरुवार को पानीपत में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हुड्डा ने सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने हरियाणा चुनाव में पोलिंग वाले दिन 61.19% पोलिंग बताई थी। इसके बाद फिर 6 तारीख को 65.65% वोटिंग दिखाई गई। 7 अक्टूबर को बताया कि 67.9% वोट पड़ी है। उन्होंने पूछा कि रातों-रात वोटिंग (करीब 6 प्रतिशत) कैसे बढ़ गई?

उन्होंने कहा कि हरियाणा में 15 लाख के करीब वोट बढ़ी है। यानी हर विधानसभा में करीब औसतन 15175 वोट बढ़ाकर दिखाई गईं। यह बहुत गंभीर मामला है। यह सिर्फ हरियाणा का नहीं, बल्कि पूरे देश और हमारे लोकतंत्र का सवाल है।

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए चुनाव आयोग और BJP पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि हरियाणा में चुनाव में 25 लाख वोटों की चोरी की गई है। राहुल गांधी के इन आरोपों के बाद हरियाणा में सियासी पारा हाई हो चुका है।

इसी के चलते हुड्‌डा ने ये कॉन्फ्रेंस की। हुड्‌डा ने भी चुनाव आयोग और बीजेपी पर ही सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई सवाल चुनाव आयोग से किया जाता है तो उसका जबाव BJP देती है। ये दोनों एक दूसरे के स्पोक्स पर्सन बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तो सरकार ही चुराई गई।


No comments :

Leave a Reply