HEADLINES


More

सूआ से हमला और लडाई झगडा करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Friday, 14 November 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद-


राज वासी मलेरना, फरीदाबाद ने थाना आदर्श नगर में शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि 11/12 नवम्बर की रात को कुनाल, भूपेन्द्र उर्फ घोडा, सोहिल, विशाल, भूपेन्द्र उर्फ भुप्पी, दीपक, पवन और 4-5 अन्य लडके उसके घर पर आये और पत्थर मारने लगे। अगले दिन जब वह अपने दोस्त के घर बैठा था तो ये सभी लडके वहां आये और उसके साथ मारपीट की और उसपर सूआ से हमला कर दिया। जिस शिकायत पर थाना आदर्श नगर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।


उन्होंने आगे बताया कि मामले में थाना आदर्श नगर की टीम ने कार्रवाई करते हुए भूपेन्द्र उर्फ घोडा (25), दीपक (23) व भूपेन्द्र उर्फ भुप्पी (19) वासी आदर्श नगर को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि सभी आरोपी और पीडित एक ही एरिया के रहने वाले है ओरोपी भूपेन्द्र उर्फ भुप्पी की पीडित के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसकी रंजिश रखते हुए वह अपने साथियों को लेकर पीडित को ढूंढते हुए गये और उसके साथ मारपीट की और भूपेन्द्र उर्फ घोडा ने उसपर सूआ से हमला कर दिया। तीनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :

Leave a Reply