HEADLINES


More

फरीदाबाद में मस्जिदों की चेकिंग:इमामों से पूछताछ; अल-फलाह यूनिवर्सिटी का MBBS छात्र हिरासत में

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 15 November 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद में शनिवार को पुलिस मस्जिदों की चेकिंग कर रही है। इमामों से पूछताछ कर उनका वेरिफिकेशन किया जा रहा है।

कॉलोनियों में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। खासतौर पर जम्मू-कश्मीर से ताल्लुक रखने वालों के घरों की तलाशी ले रही है। लोगों को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी का एक MBBS छात्र दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल से हिरासत में लिया है। पुलिस को उसके आतंकियों से संबंध होने का शक हैं।

इसके अलावा, दिल्ली ब्लास्ट में सीधा कनेक्शन जुड़ने के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी में क्राइम ब्रांच, दिल्ली पुलिस, यूपी एटीएस, गुरुग्राम एसटीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस डेरा डाले हुए हैं।

यहां से अब तक डॉ. मुजम्मिल, लेडी डॉक्टर शाहीन सईद, यूनिवर्सिटी की मस्जिद के मौलवी इश्तियाक और एचआर विभाग में काम करने वाले जमील को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पकड़ा गया है।

इस कार्रवाई के बाद करीब 15 डॉक्टर अंडरग्राउंड हो गए हैं। इनके फोन बंद हैं। ये सभी डॉ. मुजम्मिल के संपर्क में थे। यूनिवर्सिटी स्टाफ का कहना है कि जांच से डरकर स्टाफ और बच्चे यूनिवर्सिटी नहीं आ रहे।

यूनिवर्सिटी में आज ईडी भी जांच के लिए पहुंच सकती है। शुक्रवार को यहां रेवेन्यू और डीटीपी विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की थी।

उधर, पुलिस सूत्रों से पता चला है कि डा. उमर नबी ने दिल्ली ब्लास्ट से पहले नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका में HDFC बैंक की एटीएम मशीन से पैसे निकालने के प्रयास किया था। हालांकि एटीएम बंद था, इसके बाद उमर ने एटीएम पर तैनात गार्ड को रुपयों को लालच देकर एटीएम खुलवाया, मगर पैसे नहीं निकल सके। इसके बाद डा. उमर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से होते हुए निकल गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के मामले में एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी की सहयोग से अल-फलाह यूनिवर्सिटी के एमबीबीएस के छात्र जनिसर आलम को आतंकी संबंधों के आरोप में हिरासत में लिया है। जनिसर आलम को पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के दलखोला इलाके से हिरासत में लिया गया।


No comments :

Leave a Reply