//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद:
डीजीपी, हरियाणा ओ.पी. सिंह के आदेशानुसार 5 से 20 नवंबर तक हरियाणा पुलिस द्वारा "ऑपरेशन ट्रैकडाउन" शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य फरार और वांछित अपराधियों को पकड़ना है। यह अभियान 5 से 20 नवंबर तक चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया की "ऑपरेशन ट्रैकडाउन" के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने आरोपी रोहित वासी मच्चछगर, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पूर्व में लूट, आर्म्स एक्ट व लडाई झगडे सहित 5 मामले दर्ज है, जिसको एक हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लडाई झगडे के एक मामले में अप्रैल 2024 में जेल से बाहर आया था। जिसको माननीय अदालत में पेश कर 2 के पुलिस रिमांड पर लिया है।

No comments :