HEADLINES


More

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव - सराय ख्वाजा छात्राओं की श्रीमद्भागवतगीता महोत्सव में मनमोहक प्रस्तुति

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 30 November 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 हुड्डा कन्वेंशन सेंटर सेक्टर 12 फरीदाबाद में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शिक्षा विभाग के आदेशानुसार राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस  और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड सदस्य छात्राओं ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा के निर्देशानुसार मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि विद्यालय की छात्राओं नीतू, चांदनी, वंदना, राखी, वंदना, भूमि, विनीता और करिश्मा के दल ने हुड्डा सभागार में प्राध्यापिका सरिता, किरण और बलबीर शास्त्री के नेतृत्व में सभागार के मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत मनमोहक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय की छात्राओं ने श्रीमद्भागवतगीता के महत्व को गीत और नृत्य के माध्यम से दर्शाया। नृत्य में छात्राओं ने कर्म की प्रधानता और निस्वार्थ कर्म करते रहने को ही जीवन का सार बताया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि श्रीमद्भागवतगीता के अध्ययन से हमारे आदर्श जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त होता है। हमें हमारी सभी समस्याओं और प्रश्नों का समाधान 

श्रीमद्भागवतगीता में सुलभता से मिल जाता है। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि सामूहिक नृत्य की तैयारी और अभ्यास विद्यालय की शिक्षिका ज्योति द्वारा करवाई गई। उन्होंने सभी अध्यापकों एवं प्रतिभागी बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए जिला शिक्षा विभाग और प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे सभी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर प्रतिभागिता करने के लिए प्रेरित किया। श्री मद्भागवतगीता जयंती के अंतर्गत विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं विद्यार्थी जिला स्तरीय कार्यक्रम में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए सराहनीय प्रदर्शन कर रहे हैं। प्राचार्य मनचंदा ने सभी विद्यार्थियों को श्री मद्भागवतगीता की सदैव कर्म करते रहने की शिक्षा को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।


No comments :

Leave a Reply